jharupdate.com-logo
Home All India Govt Jobs Jharkhand Govt Jobs Railway Jobs Banking Jobs Defance Jobs



JAC 12th Admit Card 2026 [Download शुरू]


January 17, 2026 9:00 PM
JAC 12th Admit Card 2026 Download

JAC 12th Admit Card 2026:

JAC Board 12th Exam Admit Card 2026 : JAC 12th intermediate Science, Arts and Commerce admit card 2026 will start download online on the website from 17 January 2026. Jharkhand JAC class 12th board examination will be held from 03 February 2026 to 23 February 2026 in second shift 2:00 PM to 5:15 PM. JAC 12th board admit card 2026 will be able to download online by the schools and colleges principal for their students through online on jharupdate.com or on the official website of the Jharkhand Academic Council (JAC).

JAC 12th Model Paper 2026Click here
Join Our Telegram ChannelJAC Admit CardClick here

JAC 12वीं परीक्षा प्रवेश पत्र 2026:

झारखंड अधिविध परिषद (JAC) रांची द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा दिनांक 03 फरवरी 2026 से 23 फरवरी 2026 तक द्वितीय पाली (दोपहर 2:00 PM से शाम 5:15 PM) मैं आयोजित की जाएगी। कक्षा 12वीं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए ऑनलाइन प्रवेश पत्र (Admit Card) 17 जनवरी 2026 से परिषद की वेबसाइट पर डाउनलोड होना शुरू होगा।

अतः झारखंड अधिविध परिषद रांची द्वारा कक्षा 12वीं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 से संबंधित सभी परीक्षार्थियों तथा उनके अभिभावको को सूचित किया जाता है कि कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का ऑनलाइन प्रवेश पत्र 17 जनवरी 2026 से झारखंड अधिविध परिषद के अधिकारिक वेबसाइट पर एवं jharupdate.com पर डाउनलोड होना शुरू होगा। तत्पश्चात सभी छात्रों से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया जाता है कि वे अपने प्रवेश पत्र स्कूल एवं कॉलेज द्वारा प्राप्त करें एवं प्रवेश पत्र में दिए गए दिशा-निर्देशों को पालन करें। विद्यालय / महाविद्यालयके के द्वारा ऑनलाइन माध्यम से अपने छात्र-छात्राओं के लिए एडमिट कार्ड (Admit-Card) नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर पाएंगे।

JAC द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा से संबंधित मुख्य जानकारी।

  • JAC द्वारा कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा दिनांक 03 फरवरी 2026 से 23 फरवरी 2026 तक आयोजित होगी।
  • 12वीं प्रायोगिक परीक्षा परीक्षा एवं आंतरिक मूल्यांकन – 24 फरवरी 2026 से 07 मार्च 2026 तक संबंधित विद्यालय द्वारा ली जाएगी।
  • कक्षा 12वीं ऑनलाइन प्रवेश पत्र (Admit Card) 17 जनवरी 2026 से डाउनलोड होना शुरू होगा।
  • परीक्षा बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्नों तथा अतिलघुउत्तरीय, लघुउत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय मिश्रित प्रश्नों पर आधारित होगा।
  • परीक्षा केवल उत्तरपुस्तिका के माध्यम से होगी, अर्थात: बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्नों के लिए OMR सीट उपलब्ध नहीं कराई जाएगी।
  • छात्र-छात्राओं को बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्नों के उत्तर सादी उत्तरपुस्तिका पर ही लिखने होंगे।
  • कृपया ध्यान दें: परीक्षा में 30% अंक के बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न, 50% अंक के लघुउत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न तथा शेष 20% अंक आंतरिक मूल्यांकन के लिए निर्धारित की गई है।
  • परीक्षा की अवधि 3 घंटे की होगी (द्वितीय पाली दोपहर 2:00 PM से शाम 5:15 PM तक)
  • सभी परीक्षार्थी को प्रश्न पत्र का अध्ययन करने हेतु, 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
  • विद्यालय महाविद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा प्रवेश पत्र (Admit Card) डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
  • »परीक्षा परिणाम की घोषणा सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर एवं jharupdate.com पर किया जाएगा।
  • »परीक्षार्थी अपना रिजल्ट सबसे पहले jharupdate.com पर चेक कर सकेंगे।
  • JAC द्वारा 12वीं बोर्ड परीक्षा की रिजल्ट अप्रैल तक जारी कर दिया जाएगा।
Exam DateShift & TimeAdmit Card Download
03 फरवरी 2026 से 23 फरवरी 2026 तकद्वितीय पाली (दोपहर 2:00 PM से शाम 5:15 PM)17 जनवरी 2026 से

»परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण निर्देश:

निम्न गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए, सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना है।

S.Noपरीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश।
1प्रत्येक परीक्षार्थी परीक्षा आरंभ होने के निर्धारित समय से 30 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र में उपस्थित होना है।
2सभी परीक्षार्थी से अनुरोध है कि वे JAC द्वारा जारी मूल एडमिट कार्ड के साथ ही परीक्षा केंद्र में उपस्थित हो।
3 किसी भी परीक्षार्थी को एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
4सभी परीक्षार्थी एडमिट कार्ड पर उल्लिखित निर्देशों को पालन करते हुए परीक्षा केंद्र में उपस्थित होना है
5परीक्षा प्रारंभ होने के समय से आधा घंटा के बाद आने वाले परीक्षार्थी को किसी भी स्थिति में परीक्षा में नहीं सम्मिलित किया जाएगा
6प्रत्येक परीक्षार्थी के लिए परीक्षा कक्ष पर एक सीट नियत होगी, जिस पर उसका अनुक्रमांक लिखा होगा परीक्षार्थियों को अपनी सीट पर ही बैठना होगा।
7परीक्षार्थियों को अपना लेखन सामग्री जैसे कि ब्लू बॉल पेन या ब्लू ब्लैक पेन स्याही, पेंसिल आदि साथ लानी होगी किसी अन्य प्रकार की स्याही से लिखने की अनुमति नहीं है
8परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थी के पास किसी भी तरह का कागजात, नोट बुक, किताबें, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पाए जाने पर परीक्षार्थी को JAC के द्वारा अयोग्य घोषित किया जाएगा।
9प्रश्न पत्र हल करना प्रारंभ करने से पहले प्रत्येक परीक्षार्थी को अपनी उत्तर पुस्तिका के मुख्य पृष्ठ पर निर्देश अनुसार निर्धारित स्थान पर अपना अनुक्रमांक आदि लिखना होगा।
10कोई भी परीक्षार्थी सहायक अधीक्षक की अनुमति के बिना परीक्षा समाप्त होने से पहले ना तो सीट छोड़ सकते हैं और ना ही परीक्षा भवन से उठकर बाहर जा सकते हैं।
11परीक्षा के एक घंटा समय बीत जाने पर ही कोई परीक्षार्थी अधीक्षक की अनुमति से परीक्षा कक्ष से बाहर शौचादि के लिए जा सकेंगे।
12यदि किसी परीक्षार्थी का किसी कारणवश परीक्षा अधीक्षक से कुछ कहना या कुछ पूछना हो तो वे अपनी निर्धारित सीट पर खड़े होकर पूछ सकते हैं।
13परीक्षा ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव प्रश्नों पर आधारित होगी। ऑब्जेक्टिव प्रश्नों के उत्तर एवं सब्जेक्टिव प्रश्नों के उत्तर, सादी उत्तरपुस्तिका पर ही लिखने होंगे।
14परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थी द्वारा एक दूसरे से मदद लेने या देने अथवा एक दूसरे से बातचीत करना सर्वथा वर्जित है। पकड़े जाने पर परीक्षार्थी को परीक्षा से निष्कासित कर दिए जाएंगे।
15परीक्षा समाप्त हो जाने पर प्रश्न सह उत्तर पुस्तिका सहायक अधीक्षक को सौंप देनी है।
16परीक्षार्थी के माता-पिता / अभिभावकों को परीक्षा परिसर स्थल में अनुमति नहीं दी जाएगी।
»Steps to Download JAC 12th Admit Card 2026:

Schools and Colleges will be able to download class JAC 12th Admit Card Online from 17 January 2026 onward.

  • Step1 : Visit the official website of JAC or jharupdate.com
  • Step2 : Click on ‘Download JAC 12th Admit Card’ link on the Homepage.
  • Step3 : You’ll be redirected to a new page.
  • Step4 : Enter Login Details into the box.
  • Step5 : Your JAC 12th Admit Card will be displayed on the screen.
  • Step6 : Print download copy of your JAC Admit Card 2026.
»»Download Links««
JAC 12th Admit Card 2026
Click here
(Now Available)
JAC 12th Model Paper 2026
Click here
(Now Available)
JAC 12th Question Bank 2026exam admit card 2023
Click here
(Now Available)
JAC 12th Time Table 2026
Click here
(Now Available)
JAC 12th Syllabus 2026
Click here
(Now Available)
JAC 12th Model Paper 2025Click here
JAC 12th Science Result 2026
Click here
JAC 12th Commerce Result 2026
Click here
JAC 12th Arts Result 2026
Click here
Official Website Click here
Join Our Telegram ChannelClick here

Disclaimer: “jharupdate.com” is not related to any government body and this website is not claim to be any government body. This website is just a educational news update portal that covers various updates and stories from various information sources. All information published on this website is for immediate information only and cannot be used as a legal document. While all efforts have been made to make the Information available on this Website as Authentic as possible. This Website does not responsible for any inaccuracy or deficiency of the provided information. Read more