JAC 12th Board Exam Data Correction 2026: |
JAC 12th Board Exam Student Data Correction 2026 : Jharkhand JAC board has released the correction notice for class 12th board exam 2026. According to JAC board correction notice, It has been decided by JAC to make data amendment or correction before the admit card is released for regular / private students appearing in annual intermediate board exam 2026 (registration 2024-26). As per the notification, JAC 12th board exam 2026 appearing students can correct their name, name of the parents and date of birth etc. will be corrected online through the council’s website and jharupdate.com.
JAC 12वी बोर्ड परीक्षा डाटा संशोधन 2026:
JAC द्वारा वार्षिक इंटरमीडिएट (कक्षा 12वी) बोर्ड परीक्षा 2026 (पंजीयन 2024-26) में सम्मिलित होने वाले नियमित / स्वतंत्र छात्र-छात्राओं के लिए प्रवेश पत्र जारी होने से पूर्व डाटा संशोधन करने का निर्णय लिया गया है।
अतः झारखंड अधिविध परिषद रांची द्वारा कक्षा 12वी वार्षिक बोर्ड परीक्षा 2026 (पंजीयन 2024-26) में सम्मिलित होने वाले नियमित / स्वतंत्र छात्र-छात्रा उनके अभिभावकों तथा संबंधित विद्यालय / इंटर महाविद्यालय के प्रधानों को सूचित किया जाता है, की कक्षा 12वी बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए प्रवेश पत्र जारी होने से पूर्व परीक्षार्थी के डाटा संशोधन जैसे की नाम एवं माता-पिता के नाम तथा जन्मतिथि आदि में त्रुटि हेतु, संशोधन निम्नवत् रूप से परिषद की वेबसाइट एवं jharupdate.com के माध्यम से ऑनलाइन संपादित की जाएगी।
»Important Date For Correction:
| संशोधन संपादित प्रारंभ होने की तिथि | 24/12/2025 |
| संशोधन संपादित की अंतिम तिथि | 30/12/2025 |
| संशोधन संपादित के माध्यम | Online / Offline |
»परीक्षार्थी के डाटा संशोधन से संबंधित प्रक्रिया।
- छात्र-छात्राए खुद से अपना डाटा को सुधार कर सकते हैं।
- छात्र-छात्रा द्वारा परिषद के पोर्टल अथवा jharupdate.com पर जाकर Student Login के माध्यम से आवंटित Student Registration No. की जानकारी देकर अपना Student Information सीट का आलेखन कर सकेंगे।
- उक्त Student Information सीट का आलेखन कर यदि कोई छात्र किसी प्रकार का संशोधन चाहते हैं तो Student Information सीट को डाउनलोड करके और वांछित संशोधन की जानकारी किए जाने के अनुरोध के साथ विद्यालय में जमा करेंगेे।
- संशोधन Submit करने के उपरांत अभ्यर्थी अपने विद्यालय के प्रधानाध्यापक से संपर्क कर सुनिश्चित अवश्य करें।
- छात्र-छात्राओं द्वारा प्राप्त अनुरोध पर विद्यालय / महाविद्यालय द्वारा परिषद के पोर्टल पर User ID/Password का उपयोग कर School Login करेंगे एवं “Correct student data” Tab माध्यम से संशोधन कर सकेंगे।
- कृपया ध्यान दें: यहां अवसर परिषद द्वारा अंतिम रूप से प्रदान किया जा रहा है निर्धारित तिथि के उपरांत किसी भी अभ्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
- और अधिक जानकारी के लिए कृपया ऑफिशल नोटिफिकेशन को पढ़ें।
»JAC Official Notification: