jharupdate.com-logo
Home All India Govt Jobs Jharkhand Govt Jobs Railway Jobs Banking Jobs Defance Jobs



JAC Model School Registration 2026 [आवेदन करें]


February 3, 2026 8:10 PM
JAC Model School Exam Form 2026
JAC Model School Registration 2026:

JAC Model School Exam Registration Application Form 2026 : Jharkhand JAC has released Model School registration Application form notice 2026 for the admission to the Jharkhand State Model Schools. Jharkhand Model School admission competitive examination 2026 has been organized by by Jharkhand Academic Council ( JAC ) Ranchi. Selection procedures of students for admission to the Model School has been made through a competitive examination. A total of 40 students will be admitted to Class 6th standard in each model school. The registration will be start for admission to the Model School from 30 January 2026 to 21 February 2026. All the guidelines for registration are given below.

JAC मॉडल स्कूल परीक्षा आवेदन 2026:

झारखंड अधिविध परिषद (JAC) रांची द्वारा आयोजित झारखंड मॉडल स्कूल एडमिशन प्रतियोगी परीक्षा, 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने हेतु, विज्ञापन जारी कर दिया है। झारखंड मॉडल स्कूल एडमिशन प्रतियोगी परीक्षा 2026 का आयोजन झारखंड अधिविध परिषद (JAC) रांची द्वारा किया गया है। झारखंड मॉडल स्कूल में एडमिशन के लिए छात्रों का चयन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। हर मॉडल स्कूल में कक्षा 6 (छठी स्टैंडर्ड) में कुल 40 छात्रों का एडमिशन होगा। सभी मॉडल विद्यालय अंग्रेजी माध्यम से संचालित होंगे तथा पूर्णता: गैर-आवासीय होंगे।

अतः झारखंड अधिविध परिषद रांची द्वारा झारखंड मॉडल स्कूल एडमिशन प्रतियोगी परीक्षा 2026 से संबंधित सभी जिला पदाधिकारी / जिला अध्यक्ष / प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी / क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी / सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापक / अभिभावक एवं छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि राज्य में संचालित मॉडल विद्यालय में नामांकन हेतु छात्र-छात्राओं से आवेदन आमंत्रित किया जाता है। आवेदन पत्र ऑनलाइन के माध्यम से झारखंड अधिविध परिषद के अधिकारिक वेबसाइट पर 30 जनवरी 2026 से 21 फरवरी 2026 तक जमा किया जायेगा। इच्छुक छात्र-छात्राएं अपना आवेदन प्रपत्र परिषद के आधिकारिक वेबसाइट से एवं jharupdate.com से ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन एवं परीक्षा से संबंधित सभी गाइडलाइंस नीचे दी गई हैं।

»JAC मॉडल स्कूल रजिस्ट्रेशन एवं परीक्षा आवेदन से संबंधित मुख्य जानकारी।

  • झारखंड मॉडल स्कूल में एडमिशन के लिए छात्रों का चयन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। यह परीक्षा OMR Sheet आधारित होगी।
  • केवल वैसे उम्मीदवार जो संबंधित जिला के निवासी तथा जिला के किसी भी विद्यालय से वर्ग-05 (पाँच) उत्तीर्ण / कक्षा 06 (छः) में अध्ययनरत् छात्र-छात्रा या ड्रॉप आऊट वर्ग-05 (पाँच) उत्तीर्ण छात्र-छात्रा ही मॉडल स्कूल एडमिशन हेतु, प्रतियोगी परीक्षा 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन प्रपत्र भरने की तिथि दिनांक 30 जनवरी 2026 से 21 फरवरी 2026 निर्धारित है।
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र परिषद के वेबसाइट से एवं jharupdate.com पर से भर जा सकता है।
  • मॉडल विद्यालयों के वर्ग 6 (छठा स्टैंडर्ड) में नामांकन मेधा सूची के आधार पर होगा।
  • मेधा सूची का निर्माण जिला स्तर पर किया जाएगा।
  • नामांकन में राज्य के जिला स्तरीय आरक्षण नीति का अनुपालन किया जायेगा।
  • आरक्षण का लाभ लेने हेतु, आरक्षित कोटि के अभ्यर्थियों को जाति प्रमाण-पत्र आवेदन के साथ संलग्न करना आवश्यक होगा।
  • एक मॉडल स्कूल में कुल 40 (चालीस) छात्र/छात्राओं का नामांकन होगा। फिलहाल 89 मॉडल स्कूल अस्थायी व्यवस्था के तहत चल रहे हैं।
  • मॉडल स्कूल ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म को भरने से पहले उम्मीदवार कक्षा 5वीं /6वीं की जानकारी अपने पास रखें।
  • मॉडल स्कूल 2026 आवेदन फॉर्म भरने के बाद, कृपया भरे हुए आवेदन फॉर्म को प्रिंट करना न भूलें।
  • परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड करने की तिथि एवं परीक्षा की तिथि बाद में प्रकाशित की जाएगी।
  • अभ्यर्थी द्वारा भरा हुआ आवेदन प्रपत्र जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) के Login में उपलब्ध होगा, जिसका अनुमोदन जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा दिया जाएगा।
  • मॉडल स्कूल 2026 परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन से संबंधित किसी भी मुद्दे के लिए, कृपया ithelp.jac@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं।
  • और अधिक जानकारी के लिए, कृपया ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ें।

»Qualification:

  • Minimum Educational Qualification – उम्मीदवार जो संबंधित जिला के निवासी तथा जिला के किसी भी विद्यालय से वर्ग-05 (पाँच) उत्तीर्ण / कक्षा 06 (छः) में अध्ययनरत् छात्र-छात्रा या ड्रॉप आऊट वर्ग-05 (पाँच) उत्तीर्ण छात्र-छात्रा।

»Age Limit:

  • उम्मीदवार का आयु: दिनांक 01 अप्रैल 2026 को न्यूनतम आयु 10 (दस) वर्ष एवं अधिकतम 12 (बारह) वर्ष होना चाहिए।

»Important Date for Registration:

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि30/01/2026 से
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि21/02/2026 तक
आवेदन प्रपत्र अनुमोदन देने की प्रारंभ तिथि04/02/2026 से
आवेदन प्रपत्र अनुमोदन देने की अंतिम तिथि23/02/2026 तक

»Examination Fee:

  • झारखंड मॉडल स्कूल एडमिशन प्रतियोगी परीक्षा 2026: यह परीक्षा पूर्णतः निःशुल्क है। इसमें आवेदन प्रपत्र एवं परीक्षा देने हेतु किसी प्रकार का शुल्क देय नहीं है।
CategoryAmount
1. For UR / EWS / OBC-I / OBC-II
₹0/- (No Fees)
3. For SC/ ST/ All categories of women₹0/- (No Fees)
4. PH Categories
₹0/- (No Fees)

»Selection Process:

  • यह परीक्षा OMR Sheet आधारित होगी। विषयवार अंकों का निर्धारण निम्न अनुसार होगा।
Sl. NoSubjectsTotal Marks
01अंग्रेजी30 अंक
02गणित30 अंक
03सामाजिक विज्ञान40 अंक
कुल100 अंक
  • »For other details refer notification.

»How to Apply:

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले झारखंड अधिविध परिषद (JAC) के द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई सभी जानकारी को ध्यान से पढ़ें। उम्मीदवारों को अधिकारी वेबसाइट में दिए गए सभी दिशानिर्देशों एवं प्रक्रियाओं को पालन करते हुए ऑनलाइन आवेदन करना है। ऑनलाइन आवेदन के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। उम्मीदवार से अनुरोध है कि, वे दिनांक 21/02/2026 तक य या इससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर दें।

»»Important Links««
Apply Online (आवेदन करें)
Click here
(Now Available)
Form Fill Up Guidelines (दिशा-निर्देश)Click here
Download Official NotificationClick here
(Now Available)
More Information About the Model School Scheme
Click here
JAC Model School Exam Time Table [Download]Click here
JAC Model School Exam Admit Card [Download]Click here
JAC Model School Exam Result 2026
Click here
Official Website
Click here
Latest Updates

Disclaimer: “jharupdate.com” is not related to any government body and this website is not claim to be any government body. This website is just a educational news update portal that covers various updates and stories from various information sources. All information published on this website is for immediate information only and cannot be used as a legal document. While all efforts have been made to make the Information available on this Website as Authentic as possible. This Website does not responsible for any inaccuracy or deficiency of the provided information. Read more