jharupdate.com-logo
Home All India Govt Jobs Jharkhand Govt Jobs Railway Jobs Banking Jobs Defance Jobs



JSSC CGL Syllabus In Hindi [PDF Download]


December 28, 2022 8:15 PM
JSSC CGL Syllabus in Hindi

JSSC CGL Syllabus 2022 In Hindi :

JSSC CGL (JGGLCCE) Exam 2022 Syllabus Details in Hindi : full syllabus details of Jharkhand JSSC CGL exam in hindi language i.e Jharkhand General Graduate level Combined Competition Examination (JGGLCCE) for the recruitment of Assistant Branch officer, Block Supply Officer, Cost Secretariat Assistant, And Planning Assistant vacancies. The Syllabus details is given below.

झारखण्ड सामान्य योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JGGLCCE) का पाठ्यक्रम हिंदी में: झारखंड JSSC CGL भर्ती परीक्षा का पूर्ण पाठ्यक्रम का विभिन्न पदों i.e सहायक प्रशाखा पदाधिकारी, कनीय सचिवालय सहायक, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्लानिंग असिस्टेंट के पदों की नियुक्ति के लिए झारखण्ड सामान्य योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का संपूर्ण पाठ्यक्रम का विवरण हिंदी भाषा में निचे किया गया है।

नियुक्ति कि प्रक्रिया में एक परीक्षा ली जायेग

  • मुख्य परीक्षा

»मुख्य परीक्षा:

मुख्य परीक्षा के लिए तीन (3) पत्र होंगे। यह परीक्षा तीन पालियों में ली जायेगी। प्रत्येक पत्र की परीक्षा की अवधि 2 घंटा की होगी।

पत्र-1भाषा ज्ञान120 प्रश्न
2 घंटा
पत्र-2जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा ज्ञान100 प्रश्न
2 घंटा
पत्र-3सामान्य ज्ञान150 प्रश्न
2 घंटा

पत्र:- 1 ( भाषा ज्ञान )

क्र० सं०बिषयप्रश्नों कि संख्याअंक कि संख्यापरीक्षा कि कुल अवधि
(क)हिन्दी भाषा ज्ञान601802 घंटा
(ख)अंग्रेजी भाषा ज्ञान60180
कुल120360
  • इस परीक्षा के प्राप्त अंक मेधा निर्धारण के लिए नहीं जोड़ा जायेगा अर्थात यह पत्र अर्हक (Qualifying) प्रकृति का होगा।
  • इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए 30% अर्हतांक निर्धारित रहेगा।
  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 (तीन) अंक दिये जायेंगे।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 (एक) अंक की कटौती की जायेगी।
  • परीक्षा ओ0एम0आर0 आधारित लिया जायगा।
  • सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय उत्तर युक्त होंगे।

हिन्दी भाषा ज्ञान

  • हिन्दी अनुच्छेद पर आधारित प्रश्न – 30 प्रश्न
  • हिन्दी व्याकरण पर आधारित प्रश्न – 30 प्रश्न

अंग्रेजी भाषा ज्ञान

  • अंग्रेजी अनुच्छेद पर आधारित प्रश्न – 30 प्रश्न
  • अंग्रेजी व्याकरण पर आधारित प्रश्न – 30 प्रश्न
पत्र:- 2 ( जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा ज्ञान )
क्र० सं०बिषयप्रश्नों कि संख्याअंक कि संख्यापरीक्षा कि कुल अवधि
(क)उर्दू / संथाली / बंगला / मुण्डारी / हो / नागपुरी / खड़िया / कुडूख (उरांव) / कुरमाली / खोरठा / पंचपरगनिया / उड़िया 1003002 घंटा
कुल100300
  • इस परीक्षा के प्राप्त अंक मेधा निर्धारण के लिए जोड़ा जायेगा।
  • अभ्यर्थी किसी एक भाषा कि परीक्षा विकल्प के आधार पर दे सकते है।
  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 (तीन) अंक दिये जायेंगे।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 (एक) अंक की कटौती की जायेगी।
  • परीक्षा ओ0एम0आर0 आधारित लिया जायगा।
  • सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय उत्तर युक्त हों।

जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा ज्ञान की पाठ्यक्रम के विवरण लिए निचे गये भाषा को क्लिक करें।

खोरठा
कुडूख (उरांव)
उर्दूसंथाली
मुण्डारीहोनागपुरीखड़िया
कुरमालीबंगलापंचपरगनियाउड़िया

पत्र:- 3 ( सामान्य ज्ञान )

क्र० सं०बिषयप्रश्नों कि संख्याअंक कि संख्यापरीक्षा कि कुल अवधि
(क)सामान्य अध्ययन30902 घंटा
(ख)सामान्य विज्ञान2060
(ग)सामान्य गणित2060
(घ)मानसिक क्षमता जाँच2060
(ङ)कप्यूटर का ज्ञान2060
(च)झारखण्ड राज्य से संबंधित ज्ञान40120
कुल150450
  • इस परीक्षा के प्राप्त अंक मेधा निर्धारण के लिए जोड़ा जायेगा।
  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 (तीन) अंक दिये जायेंगे।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 (एक) अंक की कटौती की जायेगी।
  • परीक्षा ओ0एम0आर0 आधारित लिया जायगा।
  • सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय उत्तर युक्त होंगे।
सामान्य अध्ययन

वर्तमान घटनाओं और दिन-प्रतिदिन की घटनाओं के सूक्ष्म अवलोकन और उनके प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण जैसे मामलों की जानकारी जैसे किसी भी शिक्षित व्यक्ति से अपेक्षा की जाताी है। इसमें झारखण्ड, भारत और पड़ोसी देशों के संबंध में विशेष रूप से। सम-सामयिक विषय, राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार, वैज्ञानिक प्रग्रति, भारतीय भाषाएँ, पुस्तक, लिपि, राजधानी, मुद्रा, खेल-खिलाड़ी, महत्त्वपूर्ण घटनाएँ। भारत का इतिहास, संस्कृति, भूगोल, पर्यावरण, स्वतंत्रता आंदोलन, आर्थिक परिदृश्यभारतीय कृषि तथा प्राकृतिक संसाधनों की प्रमुख विशेषताएँ एवं भारत का संविधान एवं राज्य व्यवस्था, देश की राजनीतिक प्रणाली, सामुदायिक विकास, पंचायती राज, पंचवर्षिय योजना। झारखण्ड राज्य की भौगोलिक स्थिति एवं राजनीतिक स्थिति की सामान्य जानकारी। 

सामान्य विज्ञान

सामान्य विज्ञान के प्रश्न में दिन-प्रतिदिन के अवलोकन एवं अनुभव पर आधारित विज्ञान की सामान्य समझ एवं परिबोध से संबंधित प्रश्न रहेंगे। जैसा कि एक सुशिक्षित व्यक्ति से जिसने किसी विज्ञान विषय का विशेष अध्ययन नहीं किया हो, अपेक्षित है।

सामान्य गणित

अंक गणित, प्राथमिक बीजगणित, ज्यामिति, सामान्य त्रिकोणमिति, क्षेत्रमिति से संबंधित प्रश्न रहेंगे। सामान्यतः इसमें मैट्रिक/10वीं कक्षा स्तर के प्रश्न रहेंगे।

मानसिक क्षमता जाँच

सादृश्य, स्थान कल्पना, समानता एवं भिन्नता, समस्या समाधान, संबंध अवधारणा, विश्लेषण, दृश्य स्मृति, विभेद, अवलोकन, अंक गणितीय तर्कशक्ति, अंक गणितीय संख्या श्रृंखला एवं कूट लेखन तथा कूट व्याख्या इत्यादि।

कप्यूटर का ज्ञान

इसमें कम्प्यूटर के विभिन्न उपकरणों, एम॰एस॰ विन्डो आपरेटिंग सिस्टम, एम॰एस॰ आफिस एवं इंटरनेट संचालन की विधि की जानकारी से संबंधित प्रश्न पूछे जा सकते हैं।

झारखण्ड राज्य से संबंधित ज्ञान

झारखण्ड राज्य के इतिहास, भुगोल, सभ्यता, संस्कृति, भाषा-साहित्य, स्थान, खान खनिज, उद्योग, राष्ट्रीय आंदोलन में झारखण्ड का योगदान, खेल-खिलाड़ी, विकास योजनाएँ, व्यक्तित्त्व, नागरिक उपलब्धियाँ, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व के विषय इत्यादि।

टिप्पणी:
  • मु़ख्य परीक्षा में पत्र-1 (भाषा ज्ञान) की परीक्षा में न्यूनतम अर्हतांक 30 प्रतिशत होगा।
  • मुख्य परीक्षा में पत्र-1 (भाषा ज्ञान) में न्यूनतम अर्हतांक से कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए चयन हेतु असफल/अयोग्य माने जायेंगे तथा ऐसे अभ्यर्थियों के पत्र-2 एवं पत्र-3 का मूल्यांकन नहीं किया जायेगा।
  • मेधा क्रमांक सूची मुख्य परीक्षा के पत्र-2 और पत्र-3 को जोड़कर बनाया जाएगा।
Download JSSC CGL Syllabus English
Click Here
Apply Online JSSC CGL 2022 [आवेदन करें]Click Here
Join Our Telegram ChannelClick here
Latest Updates